जल्द शुरू हो सकती है भारत-पाक क्रिकेट श्रृंखला : पवार
पवार ने समाचार चैनल 'सीएनएन-आईबीएन' से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम का पाकिस्तान दौरा 'स्वागत योग्य' कदम है।
पवार ने कहा, "सरकारें चाहेंगी तो भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला फिर से शुरू हो सकती है। इससे संबंधों में सुधार आ सकता है। हमें (बीसीसीआई) इससे कोई आपत्ति नहीं। हमें तो खुशी होगी।"
पवार ने जोर देकर कहा कि हाल ही में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर हुई बातचीत उपमहाद्वीप के क्रिकेट के लिहाज से सकारात्मक कदम बताए जा सकते हैं।
पवार ने कहा, "दोनों देशों के बीच किसी भी स्तर की बातचीत क्रिकेट के लिए फायदेमंद रहेगी। बातचीत जारी रहनी चाहिए। कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के चलते इसे रोकना पड़ा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications