ब्राजीलियाई महिला का बलात्कारी न्यायिक हिरासत में
आरोपी बलजीत सिंह को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गगनदीप सिंह की अदालत में पेश किया गया। उन्होंने जेल अधिकारियों से सिंह को 14 जुलाई को अदालत में पेश करने को कहा।
पीड़ित महिला नोएडा स्थित मास कम्युनिकेशन संस्थान की छात्रा है जो 19 जून से दक्षिणी दिल्ली के सी.आर. पार्क इलाके में रह रही है।
उसने 27 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने कहा है कि मकान मालिक ने उसके साथ दो बार 20 और 21 जून को बलात्कार किया।
इसी वर्ष इससे पहले खुद को राष्ट्रीय राजधानी के गाइड बताने वाले दो लोगों ने जम्मू और कश्मीर तथा दिल्ली में दो डच महिलाओं के साथ लूटपाट और बलात्कार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications