कृष्णा मोजांबिक और मॉरिशस का दौरा करेंगे
इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कृष्णा की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वर्ष भर पहले विदेश मंत्री बनने के बाद कृष्णा का यह पहला अफ्रीका दौरा होगा। वह अपना दौरा मोजांबिक की राजधानी मापुटो से शुरू करेंगे।
कृष्णा ने उम्मीद जताई है कि मोजांबिक के नेताओं के साथ बातचीत के दौरान क्षेत्र में आर्थिक और रणनीतिक समझौतों पर जोर दिया जाएगा। भारत की कोल इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में मोजांबिक में दो कोयला क्षेत्रों का अधिग्रहण किया है। भारत मोजांबिक के शीर्ष पांच व्यापारिक साझेदारों में से एक है।
वर्ष 2005 में मापुटो की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से हुए द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग समझौतों के बाद दोनों ओर से सुरक्षा सहयोग बढ़ा है। वर्ष 2003 और 2004 में बड़े पैमाने पर हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मोजांबिक सरकार ने भारतीय नौसेना को समुद्र तटीय सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आमंत्रित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications