नक्सली बंद से पश्चिम बंगाल के कई इलाके प्रभावित
नक्सलियों की अत्यधिक स्िरयता वाले पश्चिम मिदनापुर, बांकुड़ा और पुरुलिया में बंद पूर्णत: सफल रहा। दुकानें, स्कूल और यहां तक कि सरकारी कार्यालय भी बंद रहे।
पश्चिम मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, "सभी दुकानें, स्कूल, सरकारी कार्यालय और पंचायत के दफ्तर तक बंद रहे। सड़कों पर एक भी वाहन नहीं चला।"
पश्चिम मिदनापुर जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "नक्सलियों द्वारा पिछले दिनों कराए गए बंद के अनुभवों को याद करते हुए निजी ट्रांसपोर्टरों ने आवश्यक वस्तुओं से लदे अपने वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं चलाया।"
बांकुड़ा जिले के सारेंगा, बारिकुल और खटरा इलाके पूरी तरह बंद रहे। पश्चिम मिदनापुर जिले पर भी बंद का काफी असर रहा।
बांकुरा के पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने बताया, "वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ और लोग घरों से बाहर नहीं निकले।"
पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के अनुसार, बर्दवान और बलरामपुर इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर निजी बसें, कार और ट्रक नहीं चले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications