कालका-शिमला रेल मार्ग शुरू (लीड-1)
हरियाणा के कालका से शिमला की ओर आ रही एक यात्री रेलगाड़ी के इंजन के गुरुवार सुबह कोटी के नजदीक पटरी से उतर जाने से रेल सेवाएं बाधित हो गई थीं हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जी. एस. राजपूत ने आईएएनएस को बताया, "रेल लाइन पर यातायात सामान्य हो गया है और शिमला से कालका को जाने वाली रेलगाड़ी अपने निर्धारित समय दोपहर 2.30 बजे रवाना हो गई।"
उन्होंने कहा, "भारी वर्षा के कारण रेलमार्ग पर हुए भूस्खलन के चलते इंजन पटरी से उतर गया था। इस वजह से कालका से शिमला आने वाली तीन और शिमला से कालका जाने वाली एक रेलगाड़ी को रद्द करना पड़ा था।"
इस मार्ग पर 'टॉय ट्रेन' के नाम से विख्यात प्रत्येक रेलगाड़ी में सात डिब्बे होते हैं और इसमें 200 मुसाफिर सफर कर सकते हैं।
कुल 96 किलोमीटर लंबी छोटी लाइन मूल रूप से यूरोपीय मुसाफिरों को शिमला तक पहुंचाने के लिए बनाई गई थी। इसे 2008 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications