आंध्र प्रदेश का 70 हजार करोड़ रुपये केआईटी निर्यात का लक्ष्य
नई नीति के तहत सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 2010 से 2015 के बीच 17 प्रतिशत की वार्षिक विकास दर का लक्ष्य रखा गया है।
नीतिगत दस्तावेज में अगले पांच साल में इस क्षेत्र में सवा लाख प्रत्यक्ष और पांच लाख अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।
आंध्र प्रदेश से देश को कुल सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात का 15 प्रतिशत निर्यात होता है। इस क्षेत्र के निर्यात में कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद प्रदेश का चौथा स्थान है।
एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने कहा है कि अनुसूचित विशेष आर्थिक क्षेत्रों में टावर लगाने लगाए जाएंगे।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव रत्नप्रभा ने कहा कि उत्पाद और शोध एवं विकास कंपनियों को भी नई नीति के केंद्र में रखा गया है।
गेमिंग और एनिमेशन हब के रूप में उभर रहे प्रदेश में सरकार ने इस क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न सुविधाएं देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications