गूगल को चीन में मानचित्रण सेवा का लाइसेंस नहीं
स्टेट ब्यूरो ऑफ सर्वेयिंग एंड मैपिंग (एसबीएसएम) ने गुरुवार को कहा कि बैदु, अलीबाबा और सोहू सहित 23 घरेलू कंपनियों को सेवा उपलब्ध कराने का लाइसेंस मिलने की उम्मीद है।
समाचार पत्र चाइना डेली ने कहा कि इस सूची में गूगल के शामिल होने की विफलता से चीन में उसके संचालन को लेकर अनिश्चितता पैदा हो सकती है क्योंकि सर्च इंजन का घरेलू वेबसाइट का लाइसेंस बुधवार को समाप्त हो गया।
लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाली माइक्रोसॉफ्ट और नोकिया जैसी अन्य विदेशी कंपनियों को लाइसेंस देने की सूची में शामिल नहीं किया गया।
एसबीएसएम के अनुसार लाइसेंस हासिल करने में विफल रहीं कंपनियां मोबाइल फोन पर इंटरनेट से मैपिंग सुविधा उपलब्ध कराने में भी सक्षम नहीं होंगी।
विश्लेषकों के हवाले से अखबार ने कहा कि इससे चीन में गूगल के 20 लाख फोनधारक प्रभावित होंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार गूगल वेबसाइट के लाइसेंस के नवीकरण के लिए दिए गए पत्र में कंपनी ने चीन के कानूनों को मानने का वादा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications