पेशी पर आए युवक की अदालत परिसर में हत्या
घटना जिले के खुर्जा इलाके ही है, जहां अपहरण के आरोपी युवक रवींद्र भूरा को अदालत परिसर में गोली मारने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए अदालत परिसर से निकल गए।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि अपहरण के मामले में सुनवाई के लिए रवींद्र भूरा नाम के युवक को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। जैसे ही वह अदालत से बाहर निकला, दो बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए।
श्रीवास्तव ने कहा कि हत्यारों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना का संज्ञान लेते हुए आला पुलिस अधिकारियों ने अदालत परिसर में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications