जावेद केवल नुसरत की हत्या ममाले में आरोपी : पुलिस (लीड-1)
मुंबई पुलिस के आयुक्त संजीव दयाल ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जावेद शेख का डीएनए नमूने केवल नुसरत शेख की लाश के नाखूनों से मिले सैंपल से मेल खाते हैं। इससे पहले कुर्ला में हुई दो अन्य हत्याओं में मिले आरोपी के सैंपल जावेद के डीएनए से अलग हैं।"
दयाल ने कहा कि अन्य दो मामलों में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दोनों मामलों में डीएनए सैंपल समान होने से पता चला है कि पूर्व की दोनों हत्याएं एक ही अपराधी ने की है लेकिन नुसरत का मामला इनसे अलग है।
दयाल ने कहा कि जावेद कुर्ला में 10वीं कक्षा का छात्र था और घरों में इंटरनेट केबल लगाने का काम करता था वह नुसरत के पड़ोस में रहता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि जावेद निक्रोफीलिया बीमारी से पीड़ित है।
दयाल ने जावेद के किसी अन्य मामले में शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अभी जांच शुरुआती दौर में है। आगे की जांच में इस संभावना पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त दिलीप सावंत ने बताया, "19 वर्षीय जावेद अहमद शेख को गिरफ्तार कर विखरौली की अदालत में पेश किया गया जहां जावेद को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।"
कुर्ला इलाके में दहशत फैलाने वाले कथित सीरियल किलर को पकड़ने के लिए मुंबई अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस की 27 टीमें बनाई गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications