समूह के अध्यक्ष बने रहेंगे बी के बिरला

कंपनी की वार्षिक आम बैठक के दौरान उन्होंन कहा, "कई साल पहले हमारे पुत्र का निधन हो गया था। कुमार मंगलम मेरे नाती हैं। मैनें कई बार कुमार को उत्तरदायित्व स्वीकार करने को कहा लेकिन उसने हमेशा मुस्कुराकर टाल दिया। उसका कहना है कि जब तक आप जीवित हैं वह किसी भी कंपनी का स्वामित्व नहीं लेंगे।"

कुमार मंगलम बिरला 29 अरब डॉलर की कीमत के ए. वी. बिरला समूह के अध्यक्ष हैं।

पुत्री मंजूश्री खेतान के कंपनी के कार्यों में रुचि लेने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैने उनसे भी कंपनी में सक्रिय हिस्सेदारी निभाने को कहा लेकिन जब तक मैं जीवित हूं तब तक कोई उत्तराधिकार नहीं लेना चाहता। "

बी. के. बिरला की दो पुत्रियां हैं मंजूश्री खेतान और जयश्री मेहता। उनके पुत्र आदित्य विक्रम बिरला का 1995 में निधन हो गया था।

उत्तराधिकार के संबंध में बी. के. बिरला ने कहा, "कुमार मंगलम व्यवसाय में मुझसे बेहतर हैं, मंजूश्री कुमार मंगलम की सलाह पर कारोबार देखेंगी।"

कुमार मंगलम और मंजूश्री के संयुक्त रूप से कारोबार संभालने के सवाल पर बी. के. बिरला ने कहा, "नहीं।"

समूह की कंपनियां सीमेंट, टायर, रेयान और पारदर्शी पेपर, पाइप, चाय और रसायनों का कारोबार कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+