मंगलम टिम्बर और मंगलम सीमेंट का विलय हो: बी. के. बिरला
घाटा झेल रही मंगलम टिम्बर के बोर्ड ने तीन मई को कंपनी का मंगलम सीमेंट में विलय की सिफारिश की थी। बाद में हालांकि 12 मई को कंपनी के बोर्ड ने विलय के मुद्दे पर समीक्षा की बात कही थी।
समूह की कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज की आम वार्षिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिरला ने कहा, "निदेशकों और कर्मचारियों ने इस विलय प्रस्ताव का विरोध किया था इसलिए मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि हमारे पास कंपनी की अधिकांश हिस्सेदारी है इसलिए हमें इसमें कोई समस्या नहीं होगी।"
बिरला की नातिन विधुल जालान और अंशुमन जालान इन कंपनियों का कार्यभार संभाल रही हैं। उन्होंने कहा, "वे इस विलय से पहले कुछ महीनों का समय चाहती हैं।"
उन्होंने कहा कि वह इन कंपनियों में प्रमोटरों की हिस्सेदारी मौजूदा 30-40 प्रतिशत से बढ़ाना चाहते हैं।
फाइबर बोर्ड बनाने वाली कंपनी मंगलम टिम्बर को 2009-10 में 1.23 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जबकि मंगलम सीमेंट को इसी साल 118 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications