चीन ने तिब्बत में चौथा हवाई अड्डा खोला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एयरबस 319 विमान ने तिब्बत के लिए चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगडु से उड़ान भरी थी। यह विमान निगारी के गुनसा हवाई अड्डे पर उतरा।
इस हवाई अड्डे के निर्माण में 16.5 अरब युआन (24.12 करोड़ डॉलर) खर्च आया है। गुनसा हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई 4500 मीटर है और यह समुद्रतल से 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
तिब्बत में पहले ही तीन हवाई अड्डे काम करते आ रहे हैं। पहला हवाई अड्डा राजधानी ल्हासा में स्थित है। इसका नाम गोनगार एयरपोर्ट रखा गया है।
इसके अलावा कामदो में बामदा हवाईअड्डा और जिगाजे में पीस हवाई अड्डा भी उड़ान संचालित कर रहे हैं। ये स्थान एयर चाइना की उड़ान से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications