केसूराम इंडस्ट्रीज 1,125 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
कंपनी की वार्षिक आम बैठक के दौरान बिरला समूह के अध्यक्ष बी. के. बिरला ने यह जानकारी दी।
कंपनी के बोर्ड ने कर्नाटक स्थित कंपनी के सीमेंट संयंत्र की उत्पादन क्षमता 17 लाख टन प्रतिवर्ष तक बढ़ाने और यहीं स्थित वासवदत्ता सीमेंट केंद्र में एक 18 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता का कैप्टिव पावर प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इसके अलावा बोर्ड ने 925 करोड़ रुपये की लागत से महाराष्ट्र के सोलापुर में 25 लाख टन क्षमता वाला एक सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
बोर्ड ने वासवदत्ता सीमेंट इकाई में ऊर्जा संरक्षण के लिए 200 करोड़ रुपए की लागत से कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाला संयंत्र लगाने को मंजूरी दी है।
बिरला ने कहा, "कंपनी की इन परियोजनाओं से सीमेंट, सीमेंट क्लिंकर और ऊर्जा का उत्पादन सितंबर 2012 तक शुरू हो जाएगा।"
इसके अलावा बोर्ड ने ट्रक और बसों के टायर उत्पादन क्षमता के विस्तार को 85 टन प्रतिदिन तक बढ़ाने के लिए हरिद्वार के संयंत्र और कारों के टायर का उत्पादन 80 टन प्रतिदिन तक बढ़ाने के लिए उड़ीसा के बालासोर संयंत्र का क्रमश: 350 करोड़ और 450 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार करने की मंजूरी दी है।
इन परियोजनाओं से मार्च 2011 तक उत्पादन आरंभ हो जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications