उड़ीसा में नक्सली प्रभावित क्षेत्रों के विकास की योजना पेश

भुवनेश्वर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। उड़ीसा सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष राज्य के नक्सली गतिविधियों से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में विकास कार्य के लिए समेकित कार्य योजना पेश की।

राज्य के योजना एवं समन्वय विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य के आधे से अधिक भाग यानी 30 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। सरकार ने विशेष रूप से इनमें से पांच जिलों में विभिन्न विकास परियोजनाएं चलाने की योजना पेश की है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह संबलपुर, रायगढ़, गजापति, मलकानगिरि और देवगढ़ जिलों के लिए 2,400 करोड़ रुपये स्वीकृत करे।

उन्होंने कहा, "नक्सली प्रभावित इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों के कारण विकास बाधित रहा है। रुके हुए विकास कार्यो को आगे बढ़ाने की सरकार की योजना है।"

अधिकारी के अनुसार कार्ययोजना में सड़कों में ढांचागत सुधार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, जल एवं सुरक्षा ढांचा को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि योजना आयोग की टीम ने गत जून में राज्य का दौरा किया था और राज्य सरकार को बुरी तरह प्रभावित इलाकों के लिए समेकित योजना पेश करने को कहा था। टीम के सुझाव के अनुरूप राज्य सरकार ने इस सप्ताह प्रस्ताव पेश किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+