तुर्की में संघर्ष, 17 मरे
इस्तांबुल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के हमले में तुर्की के दो सैनिक और सरकार समर्थित मिलिशिया के तीन सदस्य मारे गए। तुर्की की सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि हमले में पीकेके के 12 सदस्य भी मारे गए हैं।
वक्तव्य में कहा गया है कि उत्तरी प्रांत सीर्ट के एक ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार देर रात जब पीकेके सदस्य एक सैन्य चौकी पर हमले की कोशिश कर रहे थे तभी यह घटना हुई।
हाल के कुछ महीनों में पीकेके और तुर्की के सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष के मामले बढ़े हैं। हाल के हमलों में करीब 20 तुर्की सैनिक मारे गए हैं।
पीकेके की एक शाखा को पिछले सप्ताह इस्तांबुल में सेना की एक बस में हुए विस्फोट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे।
अमेरिका और यूरोपीय संघ पीकेके को एक आतंकवादी संगठन मानते हैं। पीकेके पहले एक स्वतंत्र कुर्दिश राज्य की मांग कर रहा था लेकिन अब इसका कहना है कि वह तुर्की के कुर्दिश अल्पसंख्यकों के राजनीतिक और सांस्कृतिक हक की लडाई लड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications