छतीसगढ़ में शहीद जवानों के शव पटना लाए गए
पटना, 1 जुलाई (आईएएनएस)। छतीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार को नक्सलियों के हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों में से चार बिहार के रहने वाले थे। उनमें से तीन के शव गुरुवार को एक विशेष विमान से पटना लाए गए।
इस मौके पर पटना हवाईअड्डे पर राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर सहित राज्य के कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। हवाईअड्डे पर सभी पुलिस अधिकारियों ने इन शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद सभी शवों को उनके घर भेज दिया गया।
सीआरपीएफ के सहायक पुलिस निरीक्षक शहीद एम़ पी़ सिंह के शव को सारण भेजा गया, राजूकुमार के शव को सीवान तथा तारकेश्वर राय के शव को बरनाली (वैशाली) भेजा गया।
इस मौके पर ठाकुर ने बताया कि राज्य के चौथे शहीद जवान नीरज कुमार का शव भी पटना लाया जा रहा है जिसे अरवल जिले के कुर्था गांव में भेजा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications