तेलंगाना में उपचुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की गुरुवार को घोषणा की। इनके अलावा 10 अन्य सीटों पर 27 जुलाई को उपचुनाव होगा।

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को उपचुनाव कराने का आदेश दिया था। तेलंगाना के सिरसिला और वेमुलावाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है।

आयोग ने अदालती मामलों की वजह से इन दोनों सीटों पर उपचुनाव स्थगित कर दिया था। परंतु तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने इसके खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी और उस पर उपचुनाव कराने संबंधित आदेश आया।

निर्वाचन आयोग ने कहा, "आयोग ने अब इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराने का फैसला किया है। 10 अन्य सीटों पर उपचुनाव की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।"

गौरतलब है कि 21 जून को आयोग ने 10 सीटों पर उपचुनाव कराने का फैसला किया था लेकिन उसने दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+