जून में टीवीएस मोटर्स की बिक्री 36 प्रतिशत बढ़ी
कंपनी ने जून में 1,56,685 गाड़ियां (घरेलू बाजार में 1,39,950, निर्यात 16780) बेचीं, जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 1,15,448 (घरेलू बाजार में 1,05,361, निर्यात 10,087) गाड़ियां बेची थीं।
टीवीएस मोटर्स ने इस महीने 66,452 मोटर साइकिलें, 36,742 स्कूटर और 53,491 मोपेड बेचीं। जून 2009 में कंपनी ने 46,048 मोटर साइकिलें, 25,945 स्कूटर और 43,455 मोपेड बेची थीं।
कंपनी ने इस महीने पिछले साल के जून महीने के 810 तिपहिया वाहनों के मुकाबले 3,003 तिपहिया वाहन बेचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications