मारुति की बिक्री में 17.3 प्रतिशत की वृद्धि
मई में कारों की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 102,175 रही थी। जून 2009 में मारुति ने 75,109 कारों की बिक्री की थी।
जून में कंपनी का निर्यात 14.6 प्रतिशत बढ़ा, कुल 15,279 कारों का निर्यात हुआ।
जून 2009 की तुलना में अल्टो, वैगन-आर, जेन, स्विफ्ट, रिट्ज और ए-स्टार जैसी छोटी कारों की बिक्री 11.4 प्रतिशत बढ़कर 51,418 हो गई।
एसएक्स4 और डिजायर जैसी मझोली कारों की बिक्री 32.5 प्रतिशत बढ़ी। इस श्रेणी में 8,081 कारों की बिक्री हुई। कंपनी की ओमनी, वेर्सा और इको जैसी कारों की श्रृंखला में 9,914 वाहनों की बिक्री हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications