अफगानिस्तान में 31 आतंकवादी ढेर

काबुल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में बुधवार रात अफगान और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सैनिकों ने मुठभेड़ के दौरान 31 आतंकवादियों को मार गिराया और तालिबान संगठन के एक जिला प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के प्रवक्ता ने बताया, "हेलमंद प्रांत के बघरान जिले में बुधवार रात को अफगान और आईएसएएफ सैनिकों ने मिलकर नोऊ जाद जिले के तालिबान प्रमुख को पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई में कम से कम 31 आतंकवादी मारे गए।"

प्रवक्ता के मुताबिक इस हमले में नागरिकों या सैनिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल से दर्जनभर स्वचालित हथियार, रॉकेट, ग्रेनेड्स, मशीनगन, और हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। संयुक्त सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से मादक पदार्थ और हथियारों को भी नष्ट किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+