हुंडई मोटर्स की बिक्री में 2 फीसदी कमी
कंपनी ने हालांकि घरेलू बाजार में बिक्री के मामले में 18.9 फीसदी की तेजी दर्ज की। जून में कंपनी ने 27,366 कारों की बिक्री की।
कंपनी के निर्यात में कमी आई और यह पिछले वर्ष की समान अवधि की 24,250 कारों की तुलना में 22.1 फीसदी गिरकर 18,888 कारें हो गईं।
कंपनी के निदेशक (विपणन और बिक्री) अरविंद सक्सेना ने कहा, "घरेलू बाजार में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन निर्यात में कमी आई है। यूरोपीय संघ के देशों में ताजा प्रोत्साहन पैकेज के अभाव के कारण निर्यात में कमी आई है।"
पिछले माह कंपनी ने ए2 सेग्मेंट (सैट्रो, आई10, गेट्ज और आई20) में 42,099 कारों की बिक्री की। ए3 सेग्मेंट (एसेंट, वेर्ना) में 4,137 कारों और ए3 सेग्मेंट (सोनाटा ट्रांस्फॉर्म) में 18 कारों की बिक्री की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications