हिमाचल प्रदेश में इंजन पटरी से उतरा
शिमला रेलवे के अधीक्षक जी.एस. राजपूत ने आईएएनएस को बताया, "251-अप मेल रेलगाड़ी सुबह छह बजे कालका रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और दो घंटे बाद कोटी और गुम्मा के बीच इंजन पटरी से उतर गया।"
उन्होंने बताया, "हादसे के बाद इस मार्ग पर रेल सेवाएं रद्द कर दी गईं और रेल यातायात सुचारू बनाने के लिए काम जारी है।"
टॉय ट्रेन के नाम से विख्यात प्रत्येक रेलगाड़ी में सात डिब्बे होते हैं और इसमें 200 मुसाफिर सफर कर सकते हैं।
96 किलोमीटर लंबी छोटी लाइन मूल रूप से यूरोपीय मुसाफिरों को शिमला तक पहुंचाने के लिए बनाई गई थी। इसे 2008 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications