शेयरधारकों की संख्या घटाएगी याहू (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुधवार को हुई याहू के निदेशक मंडल की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई।
बाजार से शेयरों को वापस लेने और शेयरधारकों की संख्या निर्धारित करने जैसे कदम कंपनी की साख को मजबूत करने के लिए उठाए जाते हैं।
अन्य कंपनियां भी इस तरह के नुस्खे अपनाती हैं। अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी आरक्षित नकदी को कम करने के लिए ऐसी रणनीति अपनाई थी।
याहू विज्ञापन की बिक्री के मामले में गूगल के बाद दूसरे स्थान पर है और इसका माइक्रोफ्ट के साथ करार हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में याहू ने अपनी आय में दोगुनी वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 30 करोड़ डॉलर हो गयी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications