मलेशिया में होगी तमिल शिक्षकों की नियुक्ति
मलेशिया में प्राथमिक स्कूलों की क्षमता बढ़ाने के लिए तथा छात्रों तथा अभिभावकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्कूलों में तमिल और चीनी भाषाओं के शिक्षकों को नियुक्त करने का फैसला किया गया है।
मलेशिया में भारतीय और चीनी समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं। आंकड़ों के मुताबिक यहां पर भारतीय मूल के 17 लाख तमिल रहते हैं।
मलेशिया के उप प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासिन ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यासिन के पास शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी है।
उन्होंने यह स्वीकार किया कि पीओएल नीति पहले से ही बनाई गई थी लेकिन इसको पूरी तरह से लागू किया जाना बाकी था।
इधर, स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' में अज्ञात सूत्रों के हवाले से छपी एक खबर में कहा गया है कि केवल 511 प्राथमिक स्कूल में ही एक या दोनों भाषाओं के शिक्षक रखे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications