अच्छी नींद से बढ़ती है याददाश्त

ऐसे लोग जो च्छी नींद लेने के बाद कोई काम या काम की योजना बनाते हैं उनकी याददाश्त सोने से पहले काम करने वाले लोगों की अपेक्षा बेहतर परिणााम देती है।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता माइकल सलिन और उनके सहयोगी मार्क मेक्डेनियल ने अपने शोध में पाया कि नींद, किसी भी चीज को याद करने की क्षमता में बढ़ोतरी कर देती है।

इससे दवा लेने के समय, मदर्स डे के लिए ग्रीटिंग कार्ड खरीदने और जन्मदिन पार्टी के लिए घर पर आइसक्रीम ले जाने वाले जैसे छोटे-छोटे कामों को याद रखने में मदद मिलती है।

शोधकर्ता ने अपने निष्कर्ष में कहा कि अच्छी नींद का असर न सिर्फ स्मृति क्षमता पर पड़ता है बल्कि इसका अवचेतन पर भी गहरा असर होता है। इस शोध में नींद और दैनिक कार्यों के लिए उपयोगी स्मृति के बीच गहरा संबंध प्रदर्शित किया गया है।

शोध के निष्कर्ष स्मृति और नींद के बीच संबंध के शीर्षक से साइकोलाजिकल साइंस वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+