साधारण व्यायाम भी अवसाद कम करने में सहायक
वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन लोगों को दिल का दौरा पड़ चुका है, उनमें से आधे अस्पताल में भर्ती होने के 12 महीने के भीतर अवसाद के शिकार हो जाते हैं लेकिन ऐसे लोग हल्के व्यायाम की मदद से इस अवसाद से छुटकारा पा सकते हैं।
विक्टोरियो विश्वविद्यालय की शोधकर्ता मिशेल रोगरसन ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि दिल की बीमारियों से ग्रसित लोगों को खासतौर पर अवसाद की शिकायत रहती है क्योंकि ऐसा व्यायाम की कमी के कारण होता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 सप्ताह तक चलने वाले व्यायाम कार्यक्रम का अनुसरण करते हुए अवसाद को कम किया जा सकता है। यह कार्यक्रम स्वनियंत्रित होता है और 12 सप्ताह के दौरान प्रत्येक 15 दिन पर एक बार अवसाद के स्तर की जांच करानी होती है।
रोगरसन ने कहा, "दिल की बीमारियों से ग्रसित लोग जब व्यायाम करना छोड़ देते हैं तब उन्हें अवसाद घेर लेता है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन धीरे-धीरे व्यायाम की आदत डालकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications