खाद्य महंगाई की दर गिरकर 12.9 प्रतिशत हुई
इससे पिछले सप्ताह में खाद्य महंगाई की दर 16.9 प्रतिशत थी।
आलू की कीमतों में 40 प्रतिशत और प्याज की कीमतों में सात प्रतिशत की गिरावट तथा अनाज, गेहूं और चावल की कीमतों में एकल अंकों में हुई वृद्धि से खाद्य महंगाई कम करने में मदद मिली।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 14.75 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। गैर खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में 18.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
ईंधन की कीमतों में 12.9 प्रतिशत की गिरावट हुई जबकि 12 जून को समाप्त हुए सप्ताह में 13.18 प्रतिशत की गिरावट हुई थी।
कुछ प्रमुख खाद्य वस्तुओं के मूल्य में पिछले 52 सप्ताह के दौरान हुई वृद्धि तथा गिरावट निम्नलिखित है:
अनाज : 5.36 प्रतिशत
चावल : 6.44 प्रतिशत
गेहूं : 4.49 प्रतिशत
दालें : 31.57 प्रतिशत
सब्जियां : 1.17 प्रतिशत
फल : 8.74 प्रतिशत
दूध : 15.91 प्रतिशत
आलू : (-)39.61 प्रतिशत
प्याज : (-)7.36 प्रतिशत
खाद्य महंगाई में गिरावट का कारण पिछले वर्ष की समान अवधि में खाद्य महंगाई का स्तर काफी ऊंचा रहना है।
बहरहाल खुदरा स्तर पर कीमतों में गिरावट मानसून के सामान्य रहने पर निर्भर है, जो अभी काफी धीमा है। देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र के कई अनाज उत्पादक इलाकों में अभी पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है।
सरकार के पिछले हफ्ते वाहनों के ईंधन को नियंत्रणमुक्त करने के सरकार के फैसले से भी कम अवधि के लिए महंगाई बढ़ेगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि इससे महंगाई पर कुछ दबाव बढ़ेगा और मुख्य आर्थिक सलाहकार के अनुसार इसका सीधा प्रभाव महंगाई पर होगा और उसमें 0.9 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications