हिमाचल में हुई 34 फीसदी अधिक बारिश
शिमला में मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "इस वर्ष जून में 34 फीसदी अधिक बारिश हुई है। यहां पर सामान्यतौर पर 94.1 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस बार 126 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।"
सिंह ने बताया कि बिलासपुर, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना में अधिक बारिश दर्ज की गई है जबकि चंबा, हमीरपुर, और कांगड़ा में औसत बारिश हुई है। सिरमौर में आवश्यकता से कम बारिश हुई है।
सिंह के मुताबिक क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण अधिक बारिश हुई है। गौरतलब है कि राज्य में कृषि और बागवानी मुख्य रूप से बारिश पर ही निर्भर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications