छोटे शहरों में अस्पताल खोलेगा जुलेखा समूह
जुलेखा अस्पताल समूह की विस्तार योजना को वित्तीय मदद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान विश्व बैंक के संगठन अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) ने कहा, "इस परियोजना के जरिए उच्च चिकित्सकीय एवं प्रबंधकीय मानक स्थापित किए जाएंगे और इससे भारत के छोटे शहरों में नए रोजगार पैदा होंगे।"
समूह की कार्यकारी निदेशक 72 वर्षीय डॉ जुलेखा दौड ने कहा, "आईएफसी से साझेदारी के चलते हम काफी खुश हैं, वैश्विक अनुभव और स्थानीय जानकारी के कारण हमें भारत में अपना विस्तार करने में मदद मिलेगी।"
जुलेखा आईएफसी से मिले 2.4 करोड़ डॉलर के कर्ज में से 2.1 करोड़ डॉलर की लागत से महाराष्ट्र के नागपुर में 189 बिस्तरों वाला एक अस्पताल शुरू करेंगी। बाकी 30 लाख डॉलर की राशि समूह के शारजाह स्थित अस्पताल में ऊर्जा संरक्षण के लिए खर्च की जाएगी।
जुलेखा समूह शारजाह में 63 विस्तरों वाले और दुबई में एक 88 बिस्तरों वाले अस्पताल का संचालन कर रहा है। नागपुर की रहने वाली जुलेखा ने 1966 में शारजाह में एक छोटे अस्पताल की स्थापना की थी। अब उनके समूह में करीब 1,050 कर्मचारी काम करते हैं और वह प्रतिवर्ष साढ़े पांच लाख मरीजों को सेवाएं दे रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications