दिल्ली में छुट्टियों के बाद जल्दी खुले स्कूल
दिल्ली सरकार ने इस वर्ष ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन छुट्टियों के में कुछ परिवर्तन के बारे में पहले ही घोषणा की थी। दिल्ली में तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान यातायात जाम की परेशानी से बचने के लिए यह परिवर्तन किया गया था।
शीतकालीन छुट्टियों को आठ दिन से बढ़ाकर 17 दिन जबकि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को 61 दिन से घटाकार 49 दिन कर दिया गया है। इस बार की शीतकालीन छुट्टियां एक से 17 अक्टूबर तक रहेगी।
दिल्ली में सलवान पब्लिक, मानव स्थली, दिल्ली पब्लिक स्कूल आर.के. पुरम, बाल भारती और श्रीराम स्कूल गुरुवार को खुल गए लेकिन कुछ स्कूल शुक्रवार से खुलेंगे।
पब्लिक स्कूल संघ के अध्यक्ष आर.पी.मलिक ने बताया, "अधिकांश स्कूल गुरुवार से खुल गए। राष्ट्रमंडल खेलों की वजह से शीतकालीन सत्र की छुट्टियों में कुछ फेरबदल किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications