नियंत्रण रेखा के समीप 2 सैनिक शहीद
श्रीनगर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के प्रयास को विफल करते समय सेना के दो जवान शहीद हो गए।
सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस.बरार ने आईएएनएस को बताया कि नियंत्रण रेखा पर माचिल सेक्टर में जारी मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवान शहीद हुए।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में घुसपैठियों के एक समूह को राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा चुनौती देने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक जारी मुठभेड़ में दो जवानों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications