एटीसी ने नायडू के हेलीकॉप्टर को उड़ने से रोका
खराब मौसम के कारण एटीसी ने विपक्ष के नेता के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी और उनको वारंगल तथा ओंगोल कस्बों के दौरे का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष दो नेताओं के बच्चों के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इन कस्बों में जाने वाले थे।
अति विशिष्ट लोगों के विमानों और हेलीकॉप्टरों की उड़ान के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा नए नियम जारी करने के बाद एटीसी ने पहली बार किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति को उड़ान की अनुमति देने से मना किया है।
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी की मौत के बाद सुरक्षा के नए नियम जारी किए गए।
नायडू को जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था मिली हुई है और उनकी सुरक्षा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) करता है।
नए सुरक्षा नियमों के अनुसार मौसम की स्थिति सुरक्षित उड़ान के अनुकूल नहीं होने पर उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications