अमरनाथ यात्रा : 'हर-हर महादेव' से गूंजी वादी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "बालतल से 7,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए सुबह आठ बजे से यात्रा आरंभ कर दी। इसके अलावा 1,100 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था मणिगाम से बालतल के लिए रवाना हो गया है। "
अधिकारी ने कहा, "सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। बालतल, मणिगाम और अन्य स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।"
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा लगभग दो महीने तक चलेगी। यात्रा का समापन 25 अगस्त होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications