टोयोटा खराब इंजन वाले वाहन वापस लेगी
निक्केई बिजनेस डेली के मुताबिक टोयाटा दुनियाभर में बेची गई अपनी हजारों लेक्सस एलएस 460 कारों को वापस लेगी।
इन गाड़ियों में लगे इंजन चलते-चलते अचानक बंद हो जाते हैं और फिर कई मामलों में वह दोबारा चालू नहीं होते।
टोयोटा को इस समस्या के कारण फिलहाल किसी दुर्घटना की शिकायत नहीं मिली है। कंपनी इस समस्या का कारण जानने की कोशिश कर रही है।
दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने इससे पहले एक्सेलेटर पैडल, फ्लोर मैट और ब्रेक्स से संबंधित परेशानियों के कारण अपनी एक करोड़ कारों को वापस लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications