होंडा चीन में अपनी खराब एयरबैग वाली कारें वापस लेगी

बीजिंग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा चीन में बेची गई खराब एयरबैग वाली सिविक और स्ट्रीम मॉडल की कारों को वापस लेगी। चीन के गुणवत्ता निर्धारण विभाग ने खराब एयरबैग के कारण दुर्घटना की स्थिति में कार सवारों को गंभीर चोटें लगने की आशंका जताई है।

कंपनी अपनी कारें 19 जुलाई से वापस लेगी, इसमें वह 2001 और 2002 में बनाई गईं सिविक और स्ट्रीम मॉडल की कारों को वापस लेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गुणवत्ता नियंत्रण एवं निरीक्षण विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने अपने बयान में कहा कि दुर्घटना के समय इन एयरबैग में हवा का दबाव तेजी से बढ़ता है, जिससे यात्रियों को इन एयरबैग से नुकसान पहुंच सकता है।

बयान में कहा गया कि एयरबैंग में हवा का आंतरिक दबाव एक नियत मात्रा से ज्यादा बढ़ने के कारण यात्रियों को इससे क्षति होने की संभावना है।

होंडा ने कहा है कि वह वापस ली जा रही कारों के एयरबैग बदलेगी इसके लिए कार मालिकों से कोई शुल्क नहीं लेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+