कश्मीर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

अनंतनाग में तीन किशोरों की मौत के बाद हिंसा भड़क गई थी। गुस्साई भीड़ ने एक पुलिस चौकी, पेट्रोल पंप, वाहनों और कई दुकानों को आग लगा दी थी। दक्षिणी कश्मीर में भी मंगलवार को लोग सड़कों पर उतर गए थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि तीनो किशोरों की मौत सुरक्षा बलों की गोलियों से हुई है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा कस्बों में अनिश्चतकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। श्रीनगर के पुराने शहर के सात थाना क्षेत्रों और सोपोर में कर्फ्यू जारी है।"अधिकारी ने कहा, "लोगों से कहा गया है कि वे कर्फ्यू की आहवेलना न करें।
जानमाल की रक्षा के लिए यह जरूरी है।" घाटी में बीते कई दिनों से तनाव व्याप्त है। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उनका कहना है कि जहां भी जरूरत पड़ेगी वहां कर्फ्यू लगाया जाएगा, लेकिन सुरक्षा बलों द्वारा भरपूर संयम बरता जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications