बेकाबू वाहन ने कुचला, 4 मरे, 8 घायल

घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना उन्नाव जिला मुख्यालय के निकट असीवन थाना क्षेत्र की है। असीवन थाना प्रभारी यादवेंद्र तिवारी ने बताया कि भवानीपुर गांव के पास एक मोटर साइकिल सवार अनियंत्रति होकर गिर गया था स्थानीय लोग उसका हाल-चाल जान रहे थे कि अचानक एक तेज रफ्तार टवेरा उन लोगों को कुचलती हुई निकल गई।
थोड़ी दूर आगे जाने पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तिवारी ने बताया फिलहाल फरार चालक का पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश की जा रही है। गाड़ी के नंबर के आधार पर इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications