अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू। आज सुबह यानी बुधवार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उनके श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया। लगभग 1300 यात्री इस पहले जत्थे में सवार हैं। जिसमें 233 महिलाएं और 32 बच्चे हैं। तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को राज्य के पर्यटन मंत्री नवांग रिग्जिन जोरा ने रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।"
जम्मू से गुफा तक के रास्ते में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। कश्मीर में तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बावजूद तीर्थयात्री अपनी आस्था को लेकर प्रतिबद्ध हैं।तीर्थयात्रियों का कहना है कि यह आस्था का विषय है। कश्मीर में तनाव है सिर्फ इस वजह से मैं इस यात्रा को हम नहीं टाल सकता। हमें पूरा विश्वास है कि बाबा भोले शंकर हम सभी की रक्षा करेंगे।"













Click it and Unblock the Notifications