झमाझम बारिश में नहाया पटना, मौसम हुआ सुहावना
पटना। झमाझम बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना को थोड़े समय के लिए गर्मी की गिरफ्त से आजादी मिली है । आपको बता दें कि पटना सहित बिहार के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के कारण मौसम बेहद दिलकश हो गया है। और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना में बुधवार की सुबह तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानिए सेहत का हाल
पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में आसमान पर बुधवार को भी बादल छाये रहे, परंतु भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में चक्रवात और निम्न दाब का क्षेत्र नहीं बन पा रहा है जिस कारण बादल रहने के बावजूद भी भारी बारिश नहीं हो पा रही है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि राज्य के कुछ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान भी पटना समेत राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान पर बादल छाये रहेंगे तथा बारिश होने की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications