हड़ताल करेंगे नेवेली लिग्नाइट के कर्मचारी
किसी भी प्रकार की हिंसा रोकने के लिए कंपनी की खानों, बिजली संयंत्र और कार्पोरेट कार्यालय के बाहर करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
एनएलसी प्रबंधन ने राज्य सरकार से कहा है कि हड़ताल होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।
पीएमके और सत्तारूढ़ डीएमके से जुड़ी यूनियनें 14,000 स्थाई कर्मचारियों के बहुमत का प्रतिनिधित्व करती हैं।
प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद की प्रमुख वजह वेतन वृद्धि की तिथि को लेकर है।
एक कर्मचारी नेता ने नेवेल्ली से टेलीफोन से आईएएनएस से कहा, "हम चाहते हैं कि वेतन वृद्धि एक जनवरी 2007 से प्रभावी हो। इस मांग पर प्रबंधन पहले सहमत था। अब प्रबंधन चाहता है कि वेतन वृद्धि एक सितम्बर 2009 से प्रभावी हो।"
एनएलसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि वेतन वृद्धि केवल आगे के लिए होनी चाहिए न कि पिछले समय के लिए।
उनके अनुसार इस व्यवस्था से कंपनी का वेतन बजट करीब 300 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा। यह व्यवस्था अगले पांच वर्ष तक वैध होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications