छत्तीसगढ़ में फिर हुआ नक्सली हमला, 26 जवान शहीद (राउंडअप)

राज्य के गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि नारायणपुर में हुए इस हमले में सीआरपीएफ के दर्जनों जवान घायल भी हुए हैं।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगदलपुर के महारानी अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए डाक्टरों के एक दल को लगाया गया है।

पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया, "सीआरपीएफ के 39वीं बटालियन के 70 से अधिक जवानों के एक दल पर नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के जंगली इलाके में घात लगाकर हमला कर दिया।"

उन्होंने बताया कि लगभग एक दर्जन नक्सलियों ने ऊंचाई पर से जवानों पर भारी गोलीबारी आरंभ कर दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना अपराह्न् लगभग 3.30 बजे उस समय घटी, जब सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एक संयुक्त दल तलाशी अभियान के लिए अपने रास्ते में था। नक्सलियों ने दल पर हमला किया। परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ तीन घंटे तक चली।

इधर, नई दिल्ली में गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने संवाददाताओं को बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ के एक दल पर हमला बोल दिया। बताया गया है कि यह सीआरपीएफ की 'ओपनिंग डयूटी पार्टी' थी।

पिल्लै ने कहा कि सीआरपीएफ के इस दल के अन्य सभी 63 जवान अपने शिविर में लौट आए हैं।

यह घटना सीआरपीएफ के एक शिविर से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर घटी।

पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने कहा, "घायलों को जिला अस्पताल और बस्तर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।"

खबर मिलते ही घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेज दिया गया और बचाव व राहत कार्य आरंभ कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि हाल के कुछ महीनों में सुरक्षा बलों पर नक्सलियों द्वारा किया गया यह तीसरा सबसे बड़ा हमला है।

इससे पहले गत छह अप्रैल को नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के 76 जवानों की हत्या कर दी थी।

लगभग 40,000 वर्ग किलोमीटर में फैले बस्तर क्षेत्र में नारायणपुर, बस्तर, कांकेर, बीजापुर और दंतेवाड़ा आता है। 1980 से यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ बना हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+