विद्यार्थी वीजा नीति में बदलाव नहीं : आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने मीडिया में इस बाबत आई रिपोर्ट के बाद यहां एक बयान जारी कर मामले को स्पष्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि लगभग 15,000 भारतीय विद्यार्थियों को पहली जुलाई को नई वीजा नीति लागू हो जाने के बाद वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
बयान में कहा गया है, "सबसे पहले हम आस्ट्रेलिया के कुशल प्रवजन कार्यक्रम में बदलाव कर रहे हैं, अपने विद्यार्थी वीजा कार्यक्रम में नहीं।"
बयान में कहा गया है कि ये बदलाव भारत केंद्रित नहीं हैं।
उच्चायोग ने कहा है, "ये बदलाव भारत या अन्य किसी देश को लक्षित नहीं हैं। ये बदलाव पिछले वर्ष भारतीय विद्यार्थियों पर हुए हमलों की समस्याओं से भी प्रेरित नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications