छत्तीसगढ़ में और होगी सीआरपीएफ की तैनाती : चिदंबरम
अपने मंत्रालय का रिपोर्ट कार्ड जारी करते समय संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, "राज्य की पुलिस अपूर्णता महसूस कर रही थी, इसलिए पिछले तीन वर्षो के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती की जाती रही है।"
नारायणपुर हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 26 और पुलिस के एक जवान की शहादत पर चिदंबरम ने कहा, "27 जवानों की शहादत पर हमें बेहद अफसोस है।" मंगलवार को हुआ नक्सली हमला छह अप्रैल को दंतेवाड़ा में हुए हमले के बाद सबसे बड़ा हमला था। दंतेवाड़ा में हुए हमले में पुलिस के एक जवान सहित सीआरपीएफ के 75 जवान शहीद हो गए थे।
चिदंबरम ने कहा कि दंतेवाड़ा हमले की जांच के लिए गठित ई.एन. राममोहन आयोग के जुटाए तथ्यों पर छत्तीसगढ़ सरकार की राय ली गई है। यह पूछे जाने पर कि रिपोर्ट को अमल में लाने में कहीं चूक हुई है, उन्होंने कहा कि आयोग से पूछा गया है कि दंतेवाड़ा की घटना के दौरान कमान से कहां चूक हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications