दिल्ली में हो सकती है बूंदा-बांदी
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को बूंदा-बांदी होने की उम्मीद है यहां मानसून की बारिश के लिए दो-तीन दिन और इंतजार करना होगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी का कहना है, "धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। शाम को बूंदा-बांदी भी हो सकती है। मानसून से पहले की बारिश हो सकती है लेकिन मानसून की बारिश दो से तीन दिन बाद होगी।"
अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है।
आईएमडी अधिकारी ने बताया, "तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है या अगले कुछ दिन तक यह स्थिर रह सकता है।"
उन्होंने बताया कि आद्र्रता अधिक रहेगी। इसके 66 प्रतिशत से 41 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।
उत्तरी गोलार्ध विश्लेषण केंद्र के निदेशक चरन सिंह कहते हैं, "गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों और छत्तीसगढ़ तक मानसून पहुंच गया है। हम इसे मानसून में देरी नहीं कहेंगे। हम मानसून के आने के लिए नौ दिन का समय रखते हैं। इसलिए 29 जून से नौ जुलाई के बीच कभी भी मानसून आ सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications