फिलीपींस में राष्ट्रपति बने एक्वि नो
मनीला, 30 जून (आईएएनएस)। फिलीपींस में बेनिग्नो एक्वि नो तृतीय ने बुधवार को 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 50 साल के एक्वि नो मनीला के रिजल पार्क में शपथ ली। उन्होंने ग्लोरिया मैकापगाल आरोयो का स्थान लिया है।
एक्वि नो अगले छह साल तक राष्ट्रपति रहेंगे। इस दौरान उनके सामने भ्रष्टाचार और गरीबी से लड़ना सबसे बड़ी चुनौती रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications