पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक (शहर) ए.के.विजैता ने कहा, "हमने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। सहआरोपी को गिरफ्तार करने तथा पीड़िता के शव के अवशेष बरामद करने की कोशिशें जारी हैं।"
पुलिस ने बताया कि रियाज अहमद ने बुधवार को पूछताछ के दौरान अपना अपराध कुबूल कर लिया है। उसने अपनी पत्नी आशिमा खातून (45) की रविवार को हत्या कर दी, क्योंकि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी ने उसकी मां को आठ साल पहले जहर दे दिया था।
अपराध कुबूल कर लेने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी के शव के कुछ हिस्से को डासना जेल के पास एक नाले से बरामद कर लिया।
रियाज के बेटे ऐरार (9) द्वारा रविवार को की गई शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications