भोपाल गैस त्रासदी की जांच के लिए न्यायिक आयोग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं को बताया, "उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को भोपाल गैस त्रासदी की स्थितियों की जांच के लिए एक सदस्यीय जांच आयोग के लिए नियुक्त किया जाएगा।"
चौहान ने कहा कि सरकार जल्द ही न्यायाधीश के नाम की घोषणा करेगी, जो निधारित समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप देगा।
चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मैं पूरी तरह निराश हूं, क्योंकि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ टोरंटों में अपनी मुलाकात के दौरान एंडरसन के मुद्दे को नहीं उठाया।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं उम्मीद कर रहा था कि प्रधानमंत्री एंडरसन के प्रत्यर्पण के मुद्दे को और भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के मुआवजे के मुद्दे को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उठाएंगे। लेकिन मुझे निराशा हाथ लगी।"
चौहान ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है और मुआवजे के सुनियोजित वितरण में भेदभाव बरते जाने की ओर उनका ध्यान खींचा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications