फर्जी मुठभेड़ मामले में 15 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
इसमें गोमतीनगर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी रामानंद सिंह सहित 15 पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया है। गंगापारी को 8 जून 2006 को गोमतीनगर के विशालखंड इलाके में एक मुठभेड़ में गोमतीनगर पुलिस ने मार गिराया था।
उन्नाव जिले के अचलगंज निवासी गंगापारी के परिवार ने इस मुठभेड़ को फर्जी करार देकर शासन से इसकी जांच करवाने की गुहार लगाई थी। बाद में मामले की जांच सीबी-सीआईडी को सौंप दी गई थी।
गोमतीनगर थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सीबी-सीआईडी ने अपनी जांच में मुठभेड़ को फर्जी पाते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक गंगापारी पर उन्नाव में आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर 10,000 रुपये का ईनाम घोषित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications