स्नातक पाठ्यक्रमों में जंतु विच्छेदन पर प्रतिबंध
इस मामले पर गठित यूजीसी की कोर एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य बी.के.शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "इस कदम से हजारों की संख्या में जंतुओं को बचाया जा सकेगा।"
समिति ने इस सप्ताह के प्रारंभ में अपनी बैठक में तय किया कि स्नातक स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा जंतुओं का विच्छेदन पूर्णत: बंद किया जाएगा, जबकि परास्नातक स्तर पर भी एक या दो प्रजातियों के विच्छेदन पर प्रतिबंध रहेगा।
इस समिति का गठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय और यूजीसी द्वारा जनवरी 2010 में किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications