कश्मीर में ईंधन आपूर्ति स्थगित करने का फैसला वापस (लीड-1)
संगठन ने अधिकारियों से मिले इस आश्वासन के बाद यह फैसला वापस लिया कि पेट्रोल टैंकरों के ड्राइवरों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
'जम्मू एवं कश्मीर तेल टैंकर संगठन' के अध्यक्ष अनन शर्मा ने बुधवार देर शाम संवाददाताओं को बताया, "अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद हमने अपना फैसला वापस ले लिया है। इस आश्वासन का सम्मान नहीं हुआ तो हम फिर ईंधन आपूर्ति स्थगित कर सकते हैं।"
संगठन के अधिकारियों ने इससे पहले जम्मू डिविजन के आयुक्त पवन कोटवाल और पुलिस महानिरीक्षक ए. के. गुप्ता के साथ देर शाम बैठक की, जिसमें यह फैसला लिया गया।
शर्मा ने इससे पहले दिन में कहा था, "पेट्रोल टैंकरों के चालकों की कश्मीर में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पिटाई की थी। कुछ टैंकर पथराव की वजह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।"
उन्होंने कहा था कि स्थिति के सामान्य होने तक ईंधन की आपूर्ति स्थगित रहेगी। ईंधन की आपूर्ति रुकने से पूरे कश्मीर में इसका असर पड़ सकता है।
इससे पहले 2008 में अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि आवंटित किए जाने के बाद उठे विवाद की वजह से ईंधन की आपूर्ति रोकी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications